भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात में / क्लो दुरी बेज़्ज़ोला

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:28, 9 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=क्लो दुरी बेज़्ज़ोला |संग्रह= }} <Poem> रात में चाँद ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात में
चाँद
ज्वार-भाटॊं के बीच
बूमरैंग फेंकता है

मेरे विचार
उथले पानी में
मछलियों की तरह छटपटाते हैं
अपने चँदेरी बाजू दिखलाते हुए
मेरा मुँह
शब्दों के बुलबुले
उठाता है

जब रेत
समन्दर को छानती है
अबाबीलें स्वर्ग से गिरती हैं
और मेरे खतों को
उठा ले जाती हैं
कुछ नहीं बचता

सिर्फ़ उनकी उड़ान

अनुवाद : विष्णु खरे