भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रातें हैं रातों का क्या? / बलबीर सिंह 'रंग'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:36, 23 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बलबीर सिंह 'रंग' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रातें हैं रातों का क्या?

कोई रात दूध की धोई
कोई रात तिमिर संग सोई
मावस को पूनम करने की
बातें हैं बातों का क्या है?
रातें हैं रातों का क्या?

एक रात मुस्कान सँजोती
दूजी रात, रात भर रोती
सौ-सौ रंग भरी रातों में
घातें हैं घातों का क्या है?
रातें हैं रातों का क्या?

महक रही रातों की रानी
करती ऋतुपति की अगवानी
पतझड़ पर पछतावा कैसा
तरु तो हैं पातों का क्या है?
रातें हैं रातों का क्या?