भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लंगोटी लगाने से जटा के बढ़ाने से / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:11, 22 जून 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी | }} {{KKCatChhand}} <poem> लंगोटी ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लंगोटी लगाने से, जटा के बढ़ाने से,
               स्थान बड़ा पाने से बन बैठे भूप है |
विद्वान् बनने से, मन में यू तनने से,
               नाहीं उद्धार होत छाया कहीं धूप है |
निज में ना ज्ञान होत बने बने फिरते भोत,
          आत्म दिव्य ज्योति कहाँ, जोत वो अनूप है |
कहता शिवदीन राम बाने को नमस्कार,
             साधू संत राम रूप एक ही स्वरूप है |