भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ले दे के इस हयात में बस एक काम हो / सिया सचदेव

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:41, 28 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिया सचदेव }} {{KKCatGhazal}} <poem> ले दे के इस हय...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ले दे के इस हयात में बस एक काम हो
मेरी जुबां से ज़िक्र तेरा सुब्ह ओ शाम हो
 
मैं उम्र भर तेरी ही इबादत में बस रहू
सजदे में तेरे जिंदगी मेरी तमाम हो
 
खिलते रहे चमन में मोहब्बत के फूल ही
दुनिया में नफरतों का न कोई निजाम हो
 
रुसवा जो हो गए हैं बहुत कमनसीब हैं
ये कौन चाहता हैं जहाँ में न नाम हो
 
हम तो तुम्हारे वास्ते करते हैं इक दुआ
सबके लबों पे आपका उम्दा कलाम हो
 
नेकी की राह से कोई भटके न अब सिया
अच्छाइयों का रास्ता इतना तो आम हो