भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लेकर खड़ा कटोरा / संजय चतुर्वेद

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:12, 17 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय चतुर्वेद |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अवधू सबसे बड़ा चटोरा,
परबत पार खीर का सागर वहीं लगा रसखोरा
निर्गुन के गुनवान बटोही तिनका मोह बटोरा
महामौन में अनहद गरजै उस बीहड़ का छोरा
तिरनेतर तिरसूल का धनी लेकर खड़ा कटोरा ।