भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोग मिलते थे / रुस्तम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:52, 26 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुस्तम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
लोग मिलते थे।
क्या मिलता था उन्हें मिल के?

लेाग मिल भी जाते थे।
फिर चले जाते थे।

कभी एक।
कभी कोई दूसरा।
आते थे, जाते थे।

कभी वे लौट भी आते थे।
लेकिन उससे क्या?

लोग
लोग ही रहते थे।