भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ल्युकेमिया / भास्कर चौधुरी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:57, 31 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह बच्चा मौत से लड़ रहा है
उसे ल्युकेमिया है
अस्पताल की सफेद चादर वाली बिस्तर पर
अपनी माँ से गले लिपट कर लेटा हुआ है
‘हमें कभी हार नहीं मानना चाहिए’–
कहती है बच्चे की माँ
अपने आँसुओं को छुपाती...

अस्पताल के बाहर लम्बी कतार हे
ख़ून जाँच करवाने वालों की
मानों उमड़ पड़ा हैआधा शहर
इस वक्त सबसे ज़रूरी है
बच्चे का जीवन...

उधर एक देश मर रहा है
उड़ी हुई है अस्पताल की छत
टूटी खिड़कियाँ टूटे दरवाजे
वहाँ मौत का सा सन्नाटा
पसरा पड़ा है!