भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वंश+वृक्ष / कुँवर दिनेश

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:54, 30 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुँवर दिनेश |अनुवादक= |संग्रह= पु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

... और वह वृक्ष जड़ दिया गया
दीवारों में और छत में।

वह, जो करता रहा अंशदान
अपने अंगों का-
एक वंशवृक्ष के
अनेकानेक संसकारों में।

किसी पूर्वज ने
सम्भवत:
उगाया था उसे
और पूजा था उसे,
अनुवंशज
लेते रहे स्वाद
उसके फलों का।

आज
नई पीढ़ी ने
काट डाला उस वृक्ष को
पुराने मकान की
मुरम्मत के लिए।

फिर भी वृक्ष वह
आनन्दित था
उस परिवार में
समा जाने पर।