भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वचन हारने लगो / रामस्वरूप 'सिन्दूर'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:34, 19 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामस्वरूप 'सिन्दूर' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वचन हारने लगो, याद जय के क्षण कर लेना!
सामने दर्पण धर लेना!

ताजमहल की सेजों पर हम-तुम थे शीश धरे,
और, दृगों में थे यमुना का निर्मल नीर भरे,
संकल्पों में बंधे याद वे बंधन कर लेना!
सामने दर्पण धर लेना!

चिश्ती के मज़ार पर बाँधें साथ-साथ धागे,
सदा साथ रहने-वाले दिन हाथ जोड़ माँगे,
किया हर्ष में दान, याद वह कंगन कर लेना!
सामने दर्पण धर लेना!

मन-कामेश्वर के मंदिर में ज्योतित दीप जले,
मुखर व्रतों को दीप्त शिखाओं ने आशीष दिये,
स्वप्न, सत्य-सा दिया याद वह दर्शन कर लेना!
सामने दर्पण धर लेना!