भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वसंत से वसंत / सुरेश ऋतुपर्ण

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:00, 21 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश ऋतुपर्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वसंत से वसंत की राह में
एक पड़ाव है पतझर

राही ऋतु-चक्र थक कर
सुस्ताता है जहाँ पल भर
वसंत के लालच में
जिसने ठुकराया पतझर
जीवन उसका निष्फल
वंचनाभर