भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वसन्त / राजेश चेतन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:21, 9 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश चेतन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सर्दियों की कँपकँपी का अन्त है
दर पे दस्तक दे रहा वसन्त है

फूल केसर का हवा में झूमता
पीत वस्त्रों से सजा ज्यों सन्त है
 
काम कोई कैसे बिगड़े इस घड़ी
दे रहा आशीष जब इकदंत है

देखिए कुदरत की रंगत देखिए
गंध कैसी छाई दिगदिगन्त है

प्यार का खुला निमंत्रण है तुम्हें
प्रेम की भाषा सखी अनन्त है