भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विकल्प / निशान्त

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:44, 7 अक्टूबर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>वह हरिजन था उसने मंद…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह हरिजन था
उसने मंदिर में
प्रवेश करने की कोशिश की
और तुमने उसे
कत्ल कर दिया
वैसे इसकी
जरा भी जरुरत नहीं थी
तुम उसे विज्ञान
और नए ज्ञान का
रास्ता दिखा देते
या किसी नास्तिक से
मिलवा देते