भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विश्व-श्री / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:46, 6 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संकल्प / महेन्द्र भटनागर }}देश-...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देश-देश की स्वतंत्रता अमर रहे !


प्राण से अधिक

अपार प्रिय हमें स्वतंत्रता,

देश-प्रेम के लिए

कहीं नियत न अर्हता,

लोक-तंत्र-भावना सदा प्रखर रहे !


विश्व के असंख्य जन

अभेद्य हैं, समान हैं,

भाव एक हैं, यदपि

अनेक राष्ट्र-गान हैं,

साम्य-कामना ज्वलंत प्रति प्रहर रहे !


त्याज्य : जो मनुष्य की

मनुष्यता दहन करे,

ग्राह्य : जो उदार

मानवीयता वहन करे,

सर्व-धर्म-प्रेम की प्रवह लहर रहे !