भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वे पोथियाँ / शर्मिष्ठा पाण्डेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:43, 3 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शर्मिष्ठा पाण्डेय }} {{KKCatKavita}} <poem> वे प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे पोथियाँ जिनमें लिखा था प्रेम प्रेम और सिर्फ प्रेम
ज़रुरत से ज्यादा पढ़े गए
नज़र की आग से भाप बन उड़ने लगे अक्षर
वे अक्षर जिन्हें बनाना था इतिहास
होना था सुनहरा
समेटने थें युगकाव्य
छूते ही बन गए उँगलियों पर
 धब्बे
उन धब्बों से ही घसीट-घसीट कर
लिखे गए मुल्क के लहूलुहान मुस्तकबिल
और जो अक्षर कहीं छुप कर पोथी में बचे रहे थे
उन्होंने रचा