भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वेश्याएँ / राजकमल चौधरी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:56, 3 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकमल चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सड़कें ख़ाली हैं।
वे करती हैं इन्तज़ार ...

सड़कें, गलियाँ, बरामदे भर गए हैं,
फिर भी,
वे करती रहती हैं इन्तज़ार !

आवाज़ पहचानती हैं।
दर्द, वहशत, बीमारियाँ और
हविस उसकी — वे जानती हैं ।

सिर्फ़ नहीं उसका नाम...
उसका कोई नाम नहीं है, शायद !