भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वो बात / राजीव रंजन प्रसाद

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:55, 30 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: '''वो बात'''

वो बात
जो एक नदी बन गयी
क्या तुमने कही थी?
घमं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो बात

वो बात
जो एक नदी बन गयी
क्या तुमने कही थी?
घमंड से आकाश की फुनगी को
एक टक ताक कर तुम
पत्थर की शिलाओं को परिभाषा कहती हो
हरी भरी उँची सी, बेढब पहाडी...

कितना विनम्र था वो सरिता का पानी
पैरों पर गिर कर और गिड़गिड़ा कर
निर्झर हो गया था..
तुम कब नदी की राह में
गोल-मोल हो कर बिछ गये
क्या याद है तुम्हें?
धीरे-धीरे रे मना
धीरे सब कुछ होय
चिड़िया चुग गयी खेत
अब काहे को रोय?
अहसास के इस खेल में
जब उसकी पारी हो गयी
सरिता आरी हो गयी..

दो फांक हो गये हो
बह-बह के रेत हो कर
उस राह में बिछे हो, कालिन्द की मानिन्द
जिस पर कदम रखे गुजरा किये है
वो याद जो एक सदी बन गयी
वो बात जो एक नदी बन गयी...