भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शंखनाद के सुर / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:03, 9 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंधा राजा,
मौन सभासद,
दुःखी हस्‍तिनापुर।
जगह जगह पर
द्यूत-सभा के
मंडप सजे हुए
और पाण्‍डवों के
चेहरों पर
बारह बजे हुए
चीरहरण के लिए
दुःशासन
बार-बार आतुर।
भीष्‍म
उचित अनुचित की
गणना करना भूल रहे
विवश प्रजा के सपने
बीच हवा में
झूल रहे
छिपी कुटिलता
चट कर जाती
सच के नव अंकुर।
होगा
आने वाले कल में
एक महाभारत
कुटिल कौरवों को
फिर करना होगा
क्षत विक्षत
सुनने में आ रहे
अभी से
शंखनाद के सुर।