भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शब्दों के ताने बाने में / नीता पोरवाल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:53, 21 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीता पोरवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शब्दों के ताने बाने में
कुशलता से बुनी गयी वेदना
सहानुभूति / श्रद्धा / प्रेम / क्रांति और बदलाव
उफ़ मानो उपज आये हों
अंतडियो में
नुकीले कई दांत...
कुतरते हुए दीवारे
आखिर चुन ही डालेंगे जरूर
हमारी सम्पूर्ण मज्जा भी
एक न एक दिन...
फिर पहचाने जा सकेंगे सहज ही
खोखली हड्डियों वाले
खडखडाते शरीर दूर ही से...
और हो न हो
वह दिन आज के मुकाबले
कहीं सुन्दर और बेहतर होगा!!

{शब्दों और व्यवहार के फासले से क्षुब्ध कविता}