भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शिखरों पर लोग / सुभाष नीरव

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:19, 11 अप्रैल 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = सुभाष नीरव }} जो कटे नहीं अपनी ज़मीन से शिखरों को छून...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो कटे नहीं

अपनी ज़मीन से

शिखरों को छूने के बाद भी

गिरने का भय

उन्हें कभी नहीं रहा।


जिन्होंने छोड़ दी

अपनी ज़मीन

शिखरों की चाह में

वे गिरे

तो ऐसे गिरे

न शिखरों के रहे

न ज़मीन के।