भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

श्याम सलोना / सुनीता शानू

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:25, 9 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुन सखी ओ चँचल नैना,
जागी न सोई मै सारी रैना,

रात सुहानी फिर वो आई,
आँखों में भी मस्ती छाई
डाल गले बाहों का गहना,
हुए एक नैनो से नैना,
सुन सखी ओ चँचल नैना
जागी न सोई मै सारी रैना...

रूप मनोहर श्याम सुन्दर वो
झुका जो धरती पे अम्बर हो
बाजे पायल खनके कंगना
चमकी बिजुरिया सारी रैना,
सुन सखी ओ चँचल नैना-
जागी न सोई मै सारी रैना...

मौन निमन्त्रण मेरा समर्पण
सुख निद्रा सा प्रखरालिंगन
समा गई उर बीच लता सी
पलक सम्पुटों में मदिरा सी
हुई समर्पित प्रेम सुवर्णा।
सुन सखी ओ चँचल नैना
जागी न सोई मै सारी रैना॥