भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संकट / मदन कश्यप

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 23 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार =मदन कश्यप }} {{KKCatKavita‎}} <poem> अक्सर ताला उ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अक्सर ताला उसकी
ज़बान पर लगा होता है
जो बहुत ज़्यादा सोचता है

जो बहुत बोलता है
उसके दिमाग पर
ताला लगा होता है

संकट तब बढ़ जाता है
जब चुप्पा आदमी
इतना चुप हो जाए कि
सोचना छोड़ दे
और बोलने वाला
ऐसा शोर मचाए कि
उसकी भाषा से
विचार ही नहीं,
शब्द भी गुम हो जाएँ ।