भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संघर्षों के अतल थाह में / राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:27, 8 दिसम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल |अनुवादक= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

संघर्षों के
अतल थाह में
तप्त निरंतर
युग प्रदाह में
चुनौतियों का
आलिंगन
शाश्वत चरैवेति
जीवन नश्वर
पराकाष्ठा पर
तम का घेरा
ज्योति पर्व का
वहीं सबेरा
माटी की
सार्थकता अभिमंत्रित
स्नेह दीप हो
अग जग वंदित
श्रद्धा और प्रेम का निर्झर
स्वीकारे शुभकामना
अंजुलि भर भर।