भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संसार सराय / मुंशी रहमान खान

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:51, 13 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुंशी रहमान खान |अनुवादक= |संग्रह= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

है संसार सराय यह देखहु नजर उठाय।
रात भरे का पाहुना भोर होत उठ जाय।।
भोर होत उठ जाय डरहु तुम शक्तिमान से।
करहुँ दीनहित प्रेमनित बचहु क्रोध अभिमान से।।
सुख दुख जानहु एक सम यहि जीवन का सार है।
कहैं रहमान भजन बिनु हरि कै सच संसार सराय है।।