भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सखि! मोहिं स्यामहि की सुधि आवै / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:19, 21 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग ईमन, ताल चौताल 18.8.1974

सखि! मोहिं स्यामहि की सुधि आवै।
वह चितवन वह मुसकन सजनी! पलहुँ न चितसांे इत-उत जावै॥
चढ़ी रहत चितपै वह मूरति, निरखनकों मन अति अकुलावै।
छिन-छिन बढ़त प्यास नयनन की, कहा कहां कछु समुझि न आवै॥1॥
बड़े भाग्य पाये नँदनन्दन, कैसे उनहिं हियो विसरावै।
सह न सक्यौ बिधना सो सुख हा! हमहिं दुःख दे का सुख पावै॥2॥
अब तो सुपन भई वे बतियाँ, छतियन विरह-अनल सुलगावै।
यासों पाप-ताप बरि-जरि का कबहुँ बहुरि सो सुभ दिन आवै॥3॥
व्रज की व्यथा जानि जब हरि कों फिर हूँ दया-मया कछु आवै।
तिनको दरस पाय फिर व्रज की विरह-व्याधि छिन माहिं नसाबै॥4॥
आओ, आओ प्रान हमारे! तुम बिनु जीवन जीय जरावै।
प्रान बिना तनु व्याकुल है तो तनु बिनु प्रानहुँ का सुख पावै॥5॥
तनु अरु प्रान होहिं इक थल तो दोउसों दोउ में रस सरसावे।
ऐसे निरस भये क्यों रस-धन! जो यह रस अब तुमहिं न भावै॥6॥