भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सच बोलो मुलाकात हुई क्या / मोहम्मद इरशाद

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:22, 11 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मोहम्मद इरशाद |संग्रह= ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ / म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सच बोलो मुलाकात हुई क्या
ख़ुद से ख़ुद की बात हुई क्या

उसने जब मेरा नाम सुना तो
आँखों से बरसात हुई क्या

जब देखो तक रूठे रहते
ये भी कोई बात हुई क्या

सब-कुछ सुना-सुनाया सा है
ये बोलो कोई नात हुई क्या

कुदरत के दस्तूर को छोड़ो
दिल के अन्दर रात हुई क्या

तुम बोलो ‘इरशाद’ कहीं पे
इंसानों की ज़ात हुई क्या