भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सच्चा सुख / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:24, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धूप चिलचिलाती निकले तो
मन होता बादल आएँ,
खूब झमाझम पानी बरसे,
भीगे, झूम-झुम गाएँ,

छाता लगा गली में घूमे
या टहले घर की छत पर,
गरमागरम पकौड़े खाएँ,
देखे टीवी पर पिक्चर।

मगर झड़ी जब लग जाती है
हृदय चाहता धूप खिले,
गलियाँ सुख बाहर निकले,
कुछ तो मन को चैन मिले,

वर्षा कभी, कभी लू-गर्मी,
यह तो चलता रहता है,
सच्चा सुख बस वह पाता जो
हँसकर यह सब सहता है।

जिनको मनभावन मौसम की
रहती सदा प्रतीक्षा है,
उनके लिए समूचा जीवन
केवल कड़ी प्ररीक्षा है।