भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सदाचारी / हरिओम राजोरिया

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:37, 4 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिओम राजोरिया |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> वे नियम से क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे नियम से करते हैं खान-पान
नियम से करते हैं स्नान-ध्यान
नियम से करते हैं व्यायाम
नियम से करते हैं प्रार्थना
नियम से थोड़ा ब्याज खा लेते हैं
पर नियम से कभी प्याज नहीं खाते।