भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सन्धि / पंखुरी सिन्हा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:27, 22 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंखुरी सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो लोग सन्धि नहीं करते
उनकी एक फ़ितरत होती है
सन्धि यानी कुबूलना शर्तें
एक बेहद दबंग कार्यप्रणाली की
उन्हें क़त्ल किया जा रहा है दिन-दहाड़े
कईयों को सिर्फ़ उनके अधिकार न देकर।