भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सबसे दिली दोस्त / कमलेश

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:59, 9 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> सबसे भले...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबसे भले दोस्त
                   गायब हो जाएँगे भीड़ में।
सबसे दुखी दोस्त
                   झूठे पड़ जाएँगे उम्मीद में ।
सबसे बड़े दोस्त
                   छूट जाएँगे मंज़िल के पहले ।
सबसे दिली दोस्त
                   ग़रीब हो जाएँगे विपत्ति में।