Last modified on 26 दिसम्बर 2010, at 14:46

समुद्र / ओरहान वेली

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:46, 26 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=ओरहान वेली |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} Category:तुर्की भाषा …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ओरहान वेली  » समुद्र

मैं अपने कमरे में बैठा
समुद्र का किनारा देख रहा हूँ
खिड़की से नहीं देख रहा
बस, जानता हूँ नावें समुद्र में जा रही हैं
उन पर लदे हुए हैं तरबूज

समुद्र मुझे दिखता है
अपने कमरे की छत पर
शीशे की तरह लहराता
और मुझे छेड़ता है

समुद्री काई की गंध
समुद्री किनारे पर खड़ी नौकाओं के तने हुए मस्तूल
समुद्र किनारे रहने वाले बच्चों को
कभी याद नहीं आते