भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सर्कस का जोकर / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:49, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हंस कर कभी कभी रो कर,
खूब हँसता है जोकर।

रंग-बिरंगा सूट पहन,
ढीले-ढाले बूट पहन,
उछल-उछल खाता ठोकर।

ऐसा ढोंग रचता है।
जैसे सब कुछ आता है,
जब कुछ करने जाता है
गिरता उलट-पलट हो कर।