भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स़ाफगोई की अदा इक हद तलक / हस्तीमल 'हस्ती'

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:09, 17 जून 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साफ़गोई की अदा इक हद तलक
ये अदाकारी निभा इक हद तलक

सब के सब हैं बेख़बर ख़ुद से यहाँ
सबको है अपना पता इक हद तलक

प्यार की दुनिया वो दुनिया है जहाँ
फ़र्ज़ होता है अदा इक हद तलक

काम आती है बस अपनी रौशनी
साथ देता है दिया इक हद तलक

भूल मत `हस्ती' बुज़ुर्गों की दुआ
काम आती है दवा इक हद तलक