भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साँचे में न ढलने का हुनर सीख रहा हूँ / विजय कुमार स्वर्णकार

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:40, 16 मई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= विजय कुमार स्वर्णकार }} {{KKCatGhazal}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँचे में न ढलने का हुनर सीख रहा हूँ
कुछ और पिघलने का हुनर सीख रहा हूँ

गिर-गिर के सँभलने का हुनर सीख लिया है
रफ़्तार से चलने का हुनर सीख रहा हूँ

मुमकिन है फ़लक छूने की तदबीर अलग हो
फ़िलहाल उछलने का हुनर सीख रहा हूँ

पूरब में उदय होना मुक़द्दर में लिखा था
पश्चिम में न ढलने का हुनर सीख रहा हूँ

कब तक मुझे घेरे में रखेंगी ये चटानें
रिस-रिस के निकलने का हुनर सीख रहा हूँ