भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साथी हाथ बढ़ाना

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:53, 18 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश के विकास में योगदान देने के बारे में विचार करने के लिये धन्यवाद!

आप कविता कोश के विकास में अपनी इच्छा और योग्यता अनुसार बहुमूल्य योगदान कर सकते हैं। कविता कोश आपको हिन्दी काव्य के इस महायज्ञ में भाग लेने के लिये आमन्त्रित करता है। जो काम कविता कोश के विकास के लिये किये जा सकते हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:


  • यदि आपके पास हिन्दी \ उर्दू \ अनूदित कविताओं की पुस्तकें हैं तो आप इन रचनाओं को हिन्दी यूनिकोड में टाइप करके कोश में जोड़ सकते हैं। कोश में रचनाओं को कैसे जोड़ा जाये इसके लिये देखें कविता कोश में योगदान कैसे करें। यदि आप रचनाएँ स्वयं कोश में नहीं जोड़ पा रहें हैं तो आप उन्हें टाइप करके kavitakosh@gmail.com पर भेज सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि कोश में केवल उन रचनाकारों की कविताएँ जोड़ी जा सकती हैं जिनके नाम पहले से रचनाकारों की सूची में जुड़े हों। रचनाकार की किसी भी रचना को टाइप करने से पहले यह भी जाँच लें कि वह रचना पहले से ही कोश में ना हो।

  • आप कोश में पहले से मौजूद रचनाओं को पढें और अगर आप उनमें कोई ग़लती पाते हैं, जैसे कि वर्तनी की ग़लतियाँ (Spelling mistakes), तो कृपया उन ग़लतियों को सुधार दें। ऐसा करने के लिये हर पन्ने के ऊपर बदलें लिंक दिया गया है।

  • यदि आप कोई वैबसाइट या ब्लॉग चलाते हैं -तो आप उस पर कविता कोश का लिंक दे कर कोश को अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचाने में मदद कर सकते हैं। कविता कोश का पता है http://www.kavitakosh.org

  • अगर आप ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग कर सकते हैं या आप विकि में बहुत अच्छी तरह काम करना जानते हैं तो आप कोश के लिये ग्राफ़िक्स इत्यादि बना सकते हैं और इसके रूप-रंग को और भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

  • आप दूसरे लोगो को कविता कोश के बारे में बता कर इसके प्रसार में मदद कर सकते हैं। जितने अधिक लोग कविता कोश के बारे में जानेंगे उतना ही अधिक योगदान कोश में हो सकेगा और कोश तीव्रता से प्रगति करेगा।