भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सारा ध्यान खजाने पर है / विज्ञान व्रत

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:09, 23 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem> सारा ध्यान खजान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सारा ध्यान खजाने पर है
उसका तीर निशाने पर है

अब इस घर के बंटवारे में
झगड़ा बस तहखाने पर है

होरी सोच रहा है उसका
नाम यहाँ किस दाने पर है

सबकी नजरों में हूँ जब से
मेरी आँख जमाने पर है

कांप रहा है आज शिकारी
ऐसा कौन निशाने पर है