भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सारे गामा / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:33, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेढक मामा, मेढक मामा,
क्यों करते हो जी हंगामा?
टर्र-टर्र की सुनकर तान,
फूट गए अपने तो कान!

छोड़ो भी यह गाल फुलाना,
दिन भर राग बेसुरा गाना,
बात हमारी मानो, मामा,
पहले सीखो सारेगामा!