भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सावन का मौसम / सोनरूपा विशाल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:50, 21 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनरूपा विशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सावन का मौसम भी कैसा जादू करता है।
सिमटा सिमटा मन फूलों सा खिलने लगता है।

बिना धूल में लिपटे सारे मंज़र धुले धुले
चाय पकौड़ों संग बतियाते सब जन घुले मिले

देख देख मन भीतर भीतर ख़ूब थिरकता है।
सिमटा सिमटा मन फूलों सा खिलने लगता है।

दूर पिया हो तो गोरी को विरह आग पकड़े
साथ पिया हो तो सावन संग फाग आन जकड़े

कभी चिकित्सक कभी रोग बन रूप बदलता है।
सिमटा सिमटा मन फूलों सा खिलने लगता है।