भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सीखना / अमित कल्ला

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:08, 10 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कल्ला |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बादलों की
प्रदक्षिणा से
सीख रहा हूँ
द्वन्द्वरहित
अन्तहीन
भिगोने की कला

क्या
इस अनुभूति में
अन्तर्लीन होना
साक्षात्कार की
सहमति है
या फिर
थाह
किन्ही
कल-कल
स्मृतियों की।