भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुनो इतना कुछ कि / मदन कश्यप

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:20, 29 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मदन कश्यप |अनुवादक= |संग्रह=दूर तक ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुनो इतना कुछ कि कुछ भी न सुन सको
जानो इतना कुछ कि कुछ भी न जान सको
समझो इतना कुछ कि कुछ भी न समझ सको

आवाज़ों में डूब रही हैं आवाज़ें
आवाज़ों को डूबोने वाली आवाज़ें
किन्हीं और आवाज़ों में डूब रही हैं
धूर्त और क्रूर सौदागरों से सजा है बाज़ार ।