भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुसाइड नोट / नवीन रांगियाल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:20, 7 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन रांगियाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक सुसाइड नोट
हवा में उड़ रहा है
थ्रिल में बदलकर
एक कविता बनकर
क्या टेम्पटेशन है
आत्महत्या का एक नोट
पढ़ना चाहते हैं
जिसे सब छूना चाहते हैं
जिस पर लिख गया है
समबडी शुड बी देअर
टू हैंडल ड्यूटीज़ ऑफ़ माय फ़ैमिली
आई एम लीविंग
टू मच स्ट्रैस्ड आउट
फ़ेडअप!