भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूरज की किरणें / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:37, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूरज किरणें लाता है
कलियाँ सारी खिलाता है।
अंधकार मिट जाता है
जब रोशनी वह फैलाता है॥

सूरज देखकर चिड़िया जागें
दुम दबाकर आलस भागे।
सेहत और फूर्ति के साथ
लेकर चलता वह आगे-आगे॥

सूरज है समय का वादा
रखता है वह ठोस इरादा।
सबको देता अपनी किरणेंं
न किसी को कम और ज्यादा॥