भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूरज को तुम करो प्रणाम / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:11, 12 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सोने के गोले सा सूरज
धीरे धीरे ऊपर आया
आभा फैली दिशा-दिशा में
किरणों के रथ में आया

इसके आते ही यह धरती
चमचम करती चमक रही
ओढ़े थी जो काली चुनार
अब फूलों से महक रही

बेटे! अपनी आँखें खोलो
सूरज को तुम करो प्रणाम
जागो लालन छोड़ो बिस्तर
बहुत कर लिया है आराम

कलियाँ जागी भौरे जागे
पेड़ और पत्ते भी जागे
चिड़ियाँ जागी चुह-चुह करती
सब ने ही अब बिस्तर है त्यागे