Last modified on 21 मई 2019, at 19:21

सोचकर आंख नम हो गई / ऋषिपाल धीमान ऋषि

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:21, 21 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषिपाल धीमान ऋषि |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सोचकर आंख नम हो गई
क्यों उधर आंख नम हो गई।

भेद दिल का तुम्हारे लिए
खोल कर आंख नम हो गई।

झूठ सच आज संसार के
तोल कर आंख नम हो गई।

बेजुबाँ है, मगर आज कुछ
बोल कर आंख नम हो गई।

गांव में, धूल में खेलना
याद कर आंख नम हो गई।

अब न दादी न दादा रहे
सुन खबर आंख नम हो गई।

टूटते ख़्वाब के दर्द का
है असर आंख नम हो गई।

बात बिछड़े हुओं की चली
बेख़बर आंख नम हो गई।