भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सोने की सी बेली अति सुँदर नबेली बाल / मतिराम
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:49, 3 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मतिराम }} <poem> सोने की सी बेली अति सुँदर नबेली बाल , ...)
सोने की सी बेली अति सुँदर नबेली बाल ,
ठाढ़ी ही अकेली अलबेली द्वार महियाँ ।
मतिराम आँखिन सुधा की बरखा सी भई ,
गई जब दीठि वाके मुखचँद पहियाँ ।
नेकु नीरे जाय करि बातनि लगाय करि ,
कछु मन पाय हरि बाकी गही बहियाँ ।
चैनन चरचि लई सैनन थकित भई ,
नैनन मे चाह करै बैनन मेँ नहियाँ ।
मतिराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।