भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्त्री पुरुष / कविता मालवीय

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:57, 3 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता मालवीय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

न तो तुम्हारे पास
चातक पक्षी की
चरित्रगत विशेषताओं का निवेश है
न मेरे पास स्वाति बूंद का
कोई ऐसा खाता है
फिर हर युग में
ऐसी अपेक्षाओं के शेयर बाज़ार में
बड़ी बड़ी बोली लगा कर
दिवालिया क्यों बन जाते हैं
हम तुम?