भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्त्री सच है / सविता सिंह

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:21, 6 नवम्बर 2007 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चारों तरफ़ नींद है

प्यास है हर तरफ़

जागरण में भी

उधर भी जिधर स्वप्न जाग रहे हैं

जिधर समुद्र लहरा रहा है


दूर तक देख सकते हैं

समतल पथरीले मैदान हैं

प्राचीनतम-सा लगता विश्व का एक हिस्सा

और एक स्त्री है लांघती हुई प्यास