भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्वयंवर / मोहिनी सिंह

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:44, 26 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहिनी सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी दुनिया में रोज़ सूरज कूदता है
पश्चिम की कुंवारी नदी में
और दुनिया के लोग तब आंखें मूँद लेते हैं
जब हो रहा होता पानी का रंग लाल।
फिर सुबह उठके उस कुलीन सूर्य के आगे हाथ जोड़ने को।
और मैंने उन्हें कहते सुना है कि
नदी का पानी मलिन हो गया है।