भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हँसने को वो कहेंगे तो मुस्कुरा लेंगे। / पल्लवी मिश्रा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:07, 30 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पल्लवी मिश्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हँसने को वो कहेंगे तो मुस्कुरा लेंगे।
दिल में गम होगा भी तो हम छुपा लेंगे।

उनको भाता नहीं है अश्क मेरी आँखों में,
अश्क तन्हाई में कभी हम बहा लेंगे।

गर कभी हमको वो कुछ देना चाहें,
हम तो पत्थर का इक आईना लेंगे।

रूठने पर भी जब न वो मनाएँगे,
हारकर खुद को खुद ही मना लेंगे।

दुश्मन भी अगर राह में मिल जाएगा,
दिल मिले या न मिले, हाथ मिला लेंगे।

हर ख्वाहिश, हर तमन्ना किया कुर्बां जिनपर,
कुछ तो उनसे भी मुहब्बत का सिला लेंगे।