भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमारी टूटती सांसें लौटा दो / रणविजय सिंह सत्यकेतु

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:15, 12 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रणविजय सिंह सत्यकेतु |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पीएम ने कहा
खुले में शौच न करो
सीएम बोले
कुछ तो शर्म करो
डीएम ने हड़काया
ऐसों को तभी के तभी पकड़ो
जीएम ने फरमाया
लोटा छोड़ो चाहे जैसे हगो
सबने कहा
हर शौच के पहले-पश्चात
'जय हिन्द' कहो
अस्पताल में मरते बच्चों ने हाथ जोड़ा
खुले में क्या
बन्द किले में भी शौच नहीं करेंगे
बस, हमारी टूटती सांसें लौटा दो ...!