Last modified on 8 नवम्बर 2022, at 14:19

हर तरफ़ जंग की अलामत है / ओंकार सिंह विवेक

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:19, 8 नवम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= ओंकार सिंह विवेक |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हर तरफ़ जंग की अलामत है,
अम्न पर ख़ौफ़-सा मुसल्लत है।
 
क्या करें उनसे कुछ गिला-शिकवा,
तंज़ करना तो उनकी आदत है।
 
मुजरिमों को नहीं है डर कोई,
ख़ौफ़ में अब फ़क़त अदालत है।
 
हमने ज़ुल्मत को रौशनी न कहा,
उनको हमसे यही शिकायत है।
 
पूछ लेते हैं हाल-चाल कभी,
दोस्तों की बड़ी इनायत है।
 
बात करते हैं,फूल झरते हैं,
उनके लहजे में क्या नफ़ासत है।
 
जंग से मसअले का हल होगा,
ये भरम पालना हिमाक़त है।